टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड से मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
SPORTS DESK : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की अहम टी20 सीरीज का आगाज करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला चेम्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा।
बेहतर टीम कॉम्बिनेशन की तलाश में टीम इंडिया
भारतीय टीम इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपना सबसे मजबूत टीम संयोजन तलाशने उतरेगी। इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालना भी टीम का बड़ा लक्ष्य रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को भी मौका दे सकता है। 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हेड-टू-हेड
भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 24 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। हालांकि हाल के वर्षों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अंतर कम किया है।
चेम्सफोर्ड पिच रिपोर्ट
चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। छोटी बाउंड्री के कारण चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं।
हालिया मौसम को देखते हुए पिच सपाट रहने की उम्मीद है और हरी घास ज्यादा नजर नहीं आएगी। हालांकि फ्लडलाइट्स में होने वाले मुकाबले में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है। वहीं स्पिनर्स को भी टर्न और ग्रिप मिलने की संभावना है।
इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। यहां 170 से अधिक का स्कोर काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











