BIG NEWS : जयपुर में पटाखा गोदाम में लगी आग, बच्चे समेत 4 की मौत, मचा कोहराम
JAIPUR : राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखों के गोदाम में मंगलवार भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए। मरने वालों में रामंगज निवासी अब्दुल वाहिद शामिल है। तीन की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे आजीम खान (18), नासिर खान (20), समीर खान (20) और बिलाल (22) को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये खोह नागोरियान में रहीम नगर के रहने वाले हैं।
एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया कि समीर और नासिर 95% झुलस गए हैं। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि पटाखों का गोदाम खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि जहां हादसा हुआ, वो पटाखे रखने का गोदाम है। इसकी फैक्ट्री कुछ दूर है। पूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रिहायशी इलाके में गोदाम अवैध रूप से था। इसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विधायक बोले- क्या पुलिस को पता नहीं था?
विधायक अमीन कागजी ने कहा कि रिहायशी इलाके में बारूद का गोदाम होने का क्या पुलिस को नहीं पता था। लोग भी किसके दबाव में हैं, जो बोल नहीं रहे हैं। यह किसका है, किसका नहीं, इस पर भी कोई जवाब नहीं है। विधायक ने कहा कि अब जिम्मेदार कहेंगे मरने वाले राजस्थान के नहीं हैं, तो क्या जीवन उनका नहीं है। फेल्योर तो आपका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











