नौकरी का इंतजार खत्म : CM हेमंत सोरेन ने 62 CDPO और 237 महिला सुपरवाइजर को सौंपा नियुक्ति-पत्र
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखण्ड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति-त्र पाने वाले सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर को बधाई दी।
RANCHI : झारखण्ड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्तों को बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 62 सीडीपीओ और 237 महिला सुपरवाइजर को नियुक्ति-पत्र सौंपा।
नौकरी का इंतजार खत्म
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखण्ड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति-त्र पाने वाले सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर को बधाई दी।
CM हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति-पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2023 में निकाले गए विज्ञापन के आधार पर सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर की नियुक्ति हुई है। समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तीन-चार साल के लंबे इंतजार के बाद आपके हाथों में आज नियुक्ति-पत्र है। आपके लिए यह खुशी का पल है।
"नियुक्ति-पत्र पाने वालों में महिलाओं की अधिक तादाद"
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्तों से कहा कि आप सरकार के अंग के रूप में काम कर रहे हैं इसलिए आपकी जिम्मेदारी भी अब काफी अहम होने जा रही है। राज्य के विकास में बड़ी संख्या में सरकारी और अनुबंध के माध्यम से कार्य कर रहे लाखों कर्मचारी की भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति-पत्र पाने वालों में महिलाओं की तादाद ज्यादा है। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा होने के साथ सामाजिक और सरकार के कार्यों का निर्वाहन कर रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक महिलाओं की भूमिका काफी सराहनीय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











