झारखंड छात्र आंदोलन : 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 6 छात्र अब भी अनशन पर, बोले : दुर्भाग्य है CM नहीं सुन रहे हमारी बात
RANCHI : झारखंड छात्र आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव किया था। इसके बाद 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है।
आंदोलन कर रहे छात्र राधे कुमार ने कहा कि “प्रदर्शन को 20 दिन हो गए हैं। दो दिन बाद 15 अगस्त है। हम भी स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहते हैं। दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री हमारी मांगें नहीं सुन रहे हैं।” छात्रों की मांग है कि जब तक JSSC-CGL परीक्षा रद्द नहीं की जाती और मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्र अब अपनी मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करना चाहते हैं।
छात्रों का आरोप है कि उनके नेता देवेंद्रनाथ महतो को सरकार ने हिरासत में ले लिया है। उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी नहीं मिल रही है। इस बीच, छात्रों ने 16 अगस्त को CM हाउस घेराव करने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसका खंडन कर दिया।
पूर्व CM रघुवर दास छात्रों से मिले
इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता रघुवर दास छात्रों से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि 'अगर एक हफ्ते के अंदर पूरे मामले की CBI जांच का आदेश नहीं दिया गया, तो मैं भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर अनशन पर बैठूंगा। मैं यह विरोध तब तक जारी रखूंगा जब तक यह भरोसा नहीं दिलाया जाता कि झारखंड के छात्रों का भविष्य अब खतरे में नहीं पड़ेगा।'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




