राँची में खुल रहा है झारखंड का सबसे बड़ा ज्वेलरी शोरूम, हर ख़रीदारी पर मिलेंगे मुफ़्त सोने के सिक्के

तनिष्क के सोने और हीरे के वृहत एवं खूबसूरत रेंज के गहने उपलब्ध होंगे ।

Apr 6, 2023 - 09:32
राँची में खुल रहा है झारखंड का सबसे बड़ा ज्वेलरी शोरूम, हर ख़रीदारी पर मिलेंगे मुफ़्त सोने के सिक्के

राँची :
झारखंड के राँची शहर में तनिष्क लेकर आ रहा है झारखंड का सबसे बड़ा ज्वेलरी शोरूम । ग़ौरतलब है कि राँची के लालपुर में तनिष्क का पहले से ही एक भव्य शोरूम है , जिसे और अधिक विस्तारित करते हुए टाटा प्रबंधन और श्री राम ओज़ोन संयुक्त रूप से वृहत स्वरूप दे रही है । इस भव्य शोरूम में तनिष्क के सोने और हीरे के वृहत एवं खूबसूरत रेंज के गहने उपलब्ध होंगे ।

7 अप्रैल को इस भव्य शोरूम का उद्घाटन टाइटन कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और श्री राम ओज़ोन रिटेल के प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप संथालिया की मौजूदगी में होगी। इस ख़ास मौक़े पर गहनों के शौक़ीन लोगों को तनिष्क हर ख़रीदारी पर एक सोने का सिक्का बिलकुल मुफ़्त दे रही है । ग्राहक अपनी पसंद के गहनों की ख़रीदारी के साथ साथ इस मुफ़्त उपहार का लाभ उठा सकते हैं। टाटा तनिष्क अपनी शुद्धता और बेहतर कलेक्शन के लिए भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक ख़ास पहचान बना चुका है । ग्राहकों के विश्वास की बात करें तो शुद्धता और बेहतर डिज़ाइन के लिये जाना जानेवाला तनिष्क आज इनकी पहली पसंद बन चुकी है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0