कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, नेपाल के तीन कांवरियों की मौत
KODERMA : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के देवघर- नवादा मुख्य मार्ग के पोखरडीहा मोड़ के पास नेपाल के कांवरियों से भरी बस टेलर वाहन से टकरा गई. जिस वजह से तीन कांवरियों की मौत हो गई जबकि कई कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए.
सड़क किनारे खड़े टेलर से टकरा गई बस
जानकारी के मुताबिक करीब चार दिन पहले नेपाल के रौहट जिले से देवघर गई कांवरियों से भरी बस शुक्रवार अहले सुबह देवघर से राजगीर (बिहार) के लिए निकली थी. इसी क्रम में जब बस सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास पहुंची तभी बस चालक को झपकी लग गई और बस सड़क किनारे खड़ी एक टेलर वाहन से टकरा गई. हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
बस में 45 के करीब सवार थे कांवरिया
वहीं बस में सवार सभी कांवरिया उसी में फंसकर रह गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. बीती रात बस बासुकीनाथ से राजगीर (बिहार) के लिए रवाना हुई थी. जांच के क्रम में ऐसी बात सामने आई है कि रात में चालक को बस चलाने के दरमियान हल्की नींद आ गई थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना घटित हुई है. बता दें कि बस में 45 के करीब कांवरिया सवार थे.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







