'पागल हो गये हैं सब', सुरक्षा और बंगला विवाद पर बोले लालू प्रसाद, बोली मीसा भारती - नोटिस से पहले खाली कर देंगे बंगला
PATNA : सुरक्षा घटाने और बंगला खाली करने के नोटिस पर लालू यादव ने दो टूक अंदाज में कहा कि ‘सब पागल हो गए। घृणा कर रहे हैं। मुझे उन लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सरकार को जो करना है करे।’
लालू रविवार रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने ये बयान दिया। लालू के साथ मीसा भारती भी थीं। बंगला खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘हम 15 दिन के अंदर बंगला खाली कर देंगे।’ वहीं, लालू परिवार की सुरक्षा घटाने पर कहा कि ‘लालू जी और राबड़ी जी को सुरक्षा की जरूरत नहीं है। लालू-राबड़ी के साथ उनके चाहने वाले बहुत हैं। मैं भी अपनी सुरक्षा लौटा रही हूं।'
इन सब के बीच रविवार को राबड़ी देवी पटना के कौटिल्य नगर वाले घर का कामकाज देखने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास खाली करने के बाद लालू परिवार यहीं शिफ्ट होगा।
गौरतलब है कि 29 मई को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के लिए तीसरा नोटिस दिया। दिल्ली से पटना लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के तेवर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि '10, सर्कुलर रोड वाला आवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। सम्राट चौधरी अभी नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। हम तो चाहते हैं कि वह फोर्स बुला लें और बलपूर्वक हमें यहां से हटा दें, पर हम खुद से नहीं जाएंगे।'
इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोगों को लगता है मेरा घर खाली हो जाएगा। पक्का खाली होगा। धरती पर कोई रोक नहीं सकता है। कोई माई का लाल रोक नहीं सकता है। कोई राजतंत्र नहीं है। लोकतंत्र है। मां को अलग घर चाहिए। बेटे को अलग घर चाहिए। मां-बेटे और पति को अलग-अलग सुरक्षा चाहिए। बिहार में हरा गमछा, हरा गमछा शांति का प्रतीक है। जो गुंडागर्दी करेगा उसे तो जेल में डालेंगे ही ना। जो गुंडागर्दी करेगा उसके लिए एक ही जगह है मुजफ्फरपुर की जेल।'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











