25 वर्ष की राष्ट्रसेवा पर जलाया दीप, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर खुशी मनाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के संकल्पों की सफलता की कामना की। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को विकास एवं प्रगति की नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जलाया गया यह दीप केवल खुशी का प्रतीक नहीं, बल्कि विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत के संकल्प का प्रतीक है। यह दीप प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के निरंतर सफल होने की मंगलकामना के साथ प्रज्वलित किया गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे और देश की प्रगति में सहभागी बनेंगे। यह दीप जन-जन के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के सपने को साकार करने की आशा का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, अभिषेक कुमार, हीरा यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, कुंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Sep 18, 2026 - 17:15
25 वर्ष की राष्ट्रसेवा पर जलाया दीप, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0