पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को बड़ा झटका, बिजली कनेक्शन पर खत्म हुई सब्सिडी; पूजा समितियों को देनी होगी पूरी फीस

पटना: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी पटना की पूजा समितियों को बिजली कनेक्शन के लिए इस बार अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। पेसू ने पूजा पंडालों को दिए जाने वाले अस्थायी बिजली कनेक्शन पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी है। अब पूजा समितियों को निर्धारित सर्विस कनेक्शन शुल्क के अनुसार पूरी राशि का भुगतान करना होगा।

Oct 6, 2026 - 16:00

पेसू के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता दिलीप कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, पूजा पंडालों को स्वीकृत लोड के आधार पर अस्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। शुल्क तालिका में किसी तरह की सब्सिडी का प्रावधान नहीं रखा गया है। हालांकि, कनेक्शन शुल्क पर जीएसटी नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाले टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ का लाभ भी इन अस्थायी पूजा कनेक्शनों पर नहीं मिलेगा।

निर्धारित शुल्क के अनुसार एक केवीएएच लोड पर कुल 1,878 रुपये शुल्क तय किया गया है। चार केवीएएच तक के लोड पर 800 रुपये सर्विस कनेक्शन शुल्क और 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, चार केवीएएच से अधिक लोड के लिए 1,800 रुपये सर्विस कनेक्शन शुल्क और 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

आमतौर पर पटना के अधिकांश पूजा पंडाल तीन दिनों के लिए 10 से 20 किलोवाट तक का अस्थायी बिजली कनेक्शन लेते हैं। वहीं, बड़े और भव्य पंडालों में बिजली की जरूरत 70 से 80 किलोवाट तक पहुंच जाती है। ऐसे में सब्सिडी खत्म होने से बड़े पूजा आयोजकों का खर्च बढ़ सकता है।

पिछले वर्ष 2025 में पटना के 666 पंडालों में से 591 को अस्थायी बिजली कनेक्शन दिया गया था। इन पूजा समितियों की ओर से कुल 24.45 लाख रुपये जमा किए गए थे।

पेसू ने बिजली कनेक्शन के साथ सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया है। पंडाल और बिजली के तारों के बीच निर्धारित सुरक्षित दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। पूजा समितियों को अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित पेसू विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में आवेदन करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0