आरा में EOU की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के आरा और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी

आरा: भोजपुर जिले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग में तैनात मोबाइल सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में EOU की टीम आरा और पटना स्थित उनके आवासों पर एक साथ जांच कर रही है।

Sep 30, 2026 - 13:00

जानकारी के अनुसार, EOU की एक टीम आरा शहर के अवधपुरी इलाके में स्थित अमित कुमार गुप्ता के तीन मंजिला मकान पर पहुंची। वहीं, दूसरी टीम पटना जिले के दानापुर क्षेत्र के आंसुपुर स्थित फ्लैट नंबर 609 में जांच कर रही है। सुबह अचानक पहुंची टीम ने दोनों ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि अमित कुमार गुप्ता वर्तमान में भभुआ में मोबाइल सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह 2014 बैच के अधिकारी बताए जा रहे हैं। उन पर नौकरी में आने के बाद आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 150 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

छापेमारी के दौरान EOU की टीम उनके आवास पर मौजूद जमीन और मकान से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच कर रही है। इसके अलावा मकान में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार की भी जांच की जा रही है।

EOU की टीम संपत्ति और अधिकारी की आय के स्रोतों के बीच सामंजस्य की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान चल और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल दोनों ठिकानों पर छापेमारी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेजों, संपत्तियों और अन्य संभावित खुलासों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0