भागलपुर में खनन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, भागने के दौरान गड्ढे में गिरा बालू लदा ट्रैक्टर
भागलपुर: हबीबपुर चौक के पास बुधवार की अहले सुबह खनन विभाग की छापेमारी से कथित अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बिना चालान बालू के परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। एक सप्ताह के भीतर इलाके में दूसरी बार छापेमारी की गई है।

जिला खनन पदाधिकारी कुमार रवि शंकर के नेतृत्व में टीम ने जब छापेमारी शुरू की, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान कुछ चालक अपने ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। इसी दौरान अमरपुर मुख्य सड़क के किनारे भागने की कोशिश में बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद खनन विभाग और पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से गड्ढे में फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर हबीबपुर थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जब्त ट्रैक्टर सरदारपुर निवासी जीतू यादव का है।
लगातार हो रही छापेमारी के बाद इलाके में अवैध बालू कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू का कारोबार संचालित होने की चर्चा रही है। कुछ लोगों ने इस कारोबार में स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0