मोतिहारी में हैवानियत, सस्ते रूम का झांसा देकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

बड़ी बात ये है कि जिस घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, वहां पहले से ही एक शख्स का अपहरण कर बाथरुम में बंद किया गया था लेकिन बंजरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को भी बचाया और अपहृत शख्स को भी मुक्त कराया। 

Mar 15, 2026 - 18:09
Mar 15, 2026 - 18:09
मोतिहारी में हैवानियत, सस्ते रूम का झांसा देकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

MOTIHARI : एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां दो दरिंदों ने मिलकर 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बड़ी बात ये है कि जिस घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, वहां पहले से ही एक शख्स का अपहरण कर बाथरुम में बंद किया गया था लेकिन बंजरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को भी बचाया और अपहृत शख्स को भी मुक्त कराया। 

इस वारदात की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक प्रेमी युगल ट्रेन से दिल्ली से भाग कर देर रात मोतिहारी स्टेशन पहुंचा और वहां से युवक अपने मामा के घर जाने की फिराक में था, तभी दो युवक उसके पास आए और कहा कि सस्ते में तुम दोनों को चलो रूम दिला देते हैं। दोनों जाने को तैयार नहीं थे लेकिन काफी दबाव के बाद दोनों को अपराधी बहलाकर ले गये और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामल सरेह में बने एक नवनिर्मित घर में ले गये। 

इस बीच एक अपराधी ने आधार कार्ड लेने के बहाने युवक को फिर बाइक पर बैठाया और उसे कुछ दूर ले जाकर सुनसान जगह पर छोड़ दिया और भागकर फिर उसी घर में चलाया गया और दोनों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस बीच युवती का प्रेमी किसी तरह भाग कर बंजरिया थाना गया और वहां पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद बंजरिया पुलिस उस युवक को लेकर जमला उसी घर के पास पहुंची और जब दरवाजा खोला गया तो युवती अर्धनग्न अवस्था में मिली। इस बीच पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बाथरूम में पहले से एक युवक को अपहरण कर के रखा गया था, जो इसी जिले के मधुबन के गड़हिया थाना का रहने वाला बताया जाता है। 

इस बीच पुलिस ने दोनों अपराधी अब्बास आलम और तुफैल आलम  को भी पकड़ लिया और थाना ले आए लेकिन इस बीच एक अपराधी तुफैल आलम रात का फायदा उठाते हुए थाना से भाग निकला लेकिन एक अपराधी अब्बास आलम गिरफ्तार है, जो नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने बंजरिया, मुफस्सिल और गड़हिया तीन थानों में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0