मठ की जमीन विवाद में एक पक्ष का साथ देने का आरोप, नौबतपुर थानेदार मंजित ठाकुर निलंबित

पटना: नौबतपुर थाना क्षेत्र के पेनापुर स्थित मठ की जमीन से जुड़े विवाद में एक पक्ष का कथित तौर पर साथ देने के आरोप में थानेदार मंजित ठाकुर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पटना एसएसपी ने मंजित ठाकुर को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

Sep 25, 2026 - 12:21

जानकारी के अनुसार, मठ की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस मामले में नौबतपुर थानेदार मंजित ठाकुर ने एक पक्ष का समर्थन किया और दूसरे पक्ष के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया। इस संबंध में दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस मुख्यालय में शिकायत की गई थी।

शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में थानेदार की भूमिका और पक्षपात के आरोपों को सही पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके आधार पर पटना एसएसपी ने मंजित ठाकुर को निलंबित कर दिया।

पहले भी विवादों में रही भूमिका

मंजित ठाकुर की कार्यशैली को लेकर इससे पहले भी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। एक विदेशी महिला से जुड़े कथित चाकूबाजी के मामले में लापरवाही के आरोप के बाद भी उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी। बाद में उन्हें नौबतपुर थाने की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर भी सवाल उठे थे।

इसके अलावा पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी को लेकर भी उनके खिलाफ शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंचने के बाद तत्कालीन सिटी एसपी स्तर से मामले की जांच भी कराई गई थी।

निलंबन के बाद उठे सवाल

मठ की जमीन विवाद मामले में कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में यह सवाल उठ रहा है कि पूर्व में शिकायतें और कार्रवाई होने के बावजूद मंजित ठाकुर को नौबतपुर थाने की जिम्मेदारी कैसे दी गई। फिलहाल निलंबन के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0