'शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइएगा', डिप्टी सीएम के घर पहुंच बोले पूर्व CM , पहुंचे JDU दफ्तर तो गायब मिले मंत्री, TRE-4 कैंडिडेट्स से मिले नीतीश  

May 28, 2026 - 17:16
May 28, 2026 - 17:18
'शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइएगा', डिप्टी सीएम के घर पहुंच बोले पूर्व CM , पहुंचे JDU दफ्तर तो गायब मिले मंत्री, TRE-4 कैंडिडेट्स से मिले नीतीश  

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक्टिव दिखे। वो सुबह-सुबह डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि शाम में घर आइए और एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है।

'शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइए'

दरअसल, विजय चौधरी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार अपनी गाड़ी की ओर बढ़ने लगे। अचानक उन्होंने अपनी सुरक्षाकर्मियों को रुकने का इशारा किया। नीतीश कुमार भी अपनी गाड़ी के पास जाकर रुक गए। विजय चौधरी भी नीतीश कुमार के पास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच खड़े होकर बात हुई।

उसके बाद नीतीश कुमार गाड़ी में बैठने लगे। गाड़ी में बैठते हुए नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा कि, आप शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं।

अचानक पहुंचे जदयू दफ्तर 

डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम अचानक जदयू दफ्तर पहुंच गए। जदयू दफ्तर में रोजाना 3 मंत्रियों के जनसुनवाई का कार्यक्रम होता है। आज मंत्री अशोक चौधरी, मदन सहनी और मंत्री श्वेता गुप्ता को जनसुनवाई में पहुंचना था लेकिन जब नीतीश कुमार जदयू दफ्तर पहुंचे तीनों मंत्री में से कोई भी मंत्री मौजूद नहीं थे।

भागे-भागे पार्टी दफ्तर पहुंचे अशोक चौधरी

नीतीश कुमार के जदयू दफ्तर से निकलने से कुछ वक्त पहले अशोक चौधरी भागे-भागे पार्टी कार्यालय आए। वो नीतीश कुमार की गाड़ी के पास गए और पूर्व सीएम से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि जब नीतीश कुमार का काफिला पार्टी कार्यालय से बाहर निकल रहा था, तब अशोक चौधरी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। हालांकि नीतीश कुमार की गाड़ी लगातार आगे बढ़ती रही।

कार्यकर्ताओं से बोले- चिंता मत कीजिए

करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यालय में रुकने के दौरान नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चिंता मत कीजिए, काम करते रहिए सब कुछ ठीक हो रहा है।

नीतीश से मिले TRE-4 कैंडिडेट्स

TRE-4 कैंडिडेट्स ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। छात्र नेता दिलीप भी कैंडिडेट्स के साथ नीतीश से मिलने पहुंचे थे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया, हमने TRE-4 का विज्ञापन 46 हजार पदों से जारी करने का मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0