JDU कार्यालय में अचानक पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई में बेटे निशांत समेत नहीं मिला कोई नेता तो खुद सुनने लगे लोगों की शिकायतें

Jun 3, 2026 - 16:11
JDU कार्यालय में अचानक पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई में बेटे निशांत समेत नहीं मिला कोई नेता तो खुद सुनने लगे लोगों की शिकायतें

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार को अचानक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। संयोग ऐसा रहा कि जिस जनसुनवाई कार्यक्रम में उनके बेटे निशांत कुमार समेत अन्य नेताओं को लोगों की समस्याएं सुननी थी, उसी कार्यक्रम में कोई भी मौजूद नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार आज जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की जिम्मेदारी निशांत कुमार, दामोदर रावत और रत्नेश सदा के पास थी लेकिन जब नीतीश कुमार अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो कर्पूरी सभागार में इनमें से कोई भी नेता मौजूद नहीं था।

ऐसे में नीतीश कुमार खुद जनसुनवाई कक्ष में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनने लगे। उन्होंने फरियादियों से सीधे बातचीत की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि जनसुनवाई के लिए तय कार्यक्रम में उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद नहीं थे। ऐसे में नीतीश कुमार का खुद लोगों के बीच बैठकर शिकायतें सुनना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0