सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची में ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह

सातवें जिला स्तरीय अंतर्विद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन

Nov 22, 2022 - 07:22
सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची में ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह

राँची:
सरला बिरला पब्लिक स्कूल परिसर में चौथे बी.के. बिरला ताइक्वांडो ट्रॉफी के लिए सातवें जिला स्तरीय अंतर्विद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को रांची जिले के ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया। इस समारोह में 16 विद्यालयों के लगभग 307 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। आज की प्रतियोगिता में अंडर 14 कैटेगरी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए विद्यालय की सराहना की और प्रतिस्पर्धा में आए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि प्रतियोगिताएं हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं जिससे हम भविष्य में हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो पाते हैं। ताइक्वांडो आत्मरक्षा की एक बेहतरीन तकनीक है इसे सभी लड़कियों को भी सीखना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0