38 साल बाद 'रामायण' की कैकेई का बदल गया रूप, अब दिखती हैं ऐसी, जानिए क्या करती हैं और रहती हैं कहां?
खासकर टीवी के मशहूर सीरियल रामायण में निभाई गई कैकेई की भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। हालांकि, अब वह फिल्मों और टीवी से दूर हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि पद्मा खन्ना आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं।
NEWS DESK : 38 साल बाद 'रामायण' की कैकेई का पूरा हुलिया बदल गया है। जी हां, भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मा खन्ना को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता है। खासकर टीवी के मशहूर सीरियल रामायण में निभाई गई कैकेई की भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। हालांकि, अब वह फिल्मों और टीवी से दूर हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि पद्मा खन्ना आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं।
38 साल बाद 'रामायण' की कैकेई का रूप
दरअसल, पद्मा खन्ना का जन्म 10 मार्च 1949 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1962 में भोजपुरी फिल्म ‘मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो’ से की थी। इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्मों में भी मौका मिला।
वर्षों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करने वालीं पद्मा खन्ना को हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक फिल्म बीवी और मकान (1966) से मिल था, जिसमें विश्वजीत चटर्जी ने अहम भूमिका अदा की थी। इसके बाद कई मूवीज में नजर आईं, जिनमें से चुनिंदा मूवीज के नाम इस प्रकार हैं - बीवी और मकान, हीरा रांझा, परदेसी, पाकीजा, सौदागर, हेरा फेरी, नूरी।
पद्मा खन्ना ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर जगदीश एल सिदाना संग शादी रचाई। इसके बाद से उन्होंने सिनेमा जगत से दूरी बना ली। पद्मा और जगदीश के दो बच्चे भी हैं, जिनके नाम नेहा और अक्षर हैं। फिलहाल पद्मा खन्ना अमेरिका में रहती हैं और वहां कथक डांस एकेडमी चलाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











