पाकिस्तान में छिपा धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान, बदल लिया नाम, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी, मिला ID कार्ड

प्रिंस खान का पाकिस्तान में छिपना भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह आपराधिक नेटवर्क से आगे बढ़कर आतंकी गतिविधियों से भी जुड़ सकता है।

Mar 26, 2026 - 16:13
पाकिस्तान में छिपा धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान, बदल लिया नाम, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी, मिला ID कार्ड

RANCHI : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब सिर्फ झारखंड पुलिस ही नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA के लिए भी सिरदर्द बन गया है। ताजा इनपुट्स के मुताबिक प्रिंस खान ने पाकिस्तान में नई पहचान बना ली है, जहां वह ‘फैज खान’ के नाम से रह रहा है।

पाकिस्तान में छिपा धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक प्रिंस खान ने पाकिस्तान में फर्जी पहचान-पत्र बनवाया है। पहचान-पत्र में उसका नाम 'फैज खान’ है। अब उसका आईडी भी सामने आ गया है, जिसके मुताबिक उसका नाम फैज खान बताया जा रहा है। 

नया नाम : फैज खान
आईडी नंबर : 611918064570-6
जारी तिथि : 12 मई 2025
वैधता : 12 मई 2035

सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

इस दस्तावेज में प्रिंस खान का नाम सामने आने के बाद एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है। झारखंड पुलिस अब उसे आधिकारिक तौर पर 'आतंकी’ घोषित कराने की प्रक्रिया में जुट गई है और जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

जांच में यह बात सामने आई है कि जून 2025 में यूनाइटेड अरब अमीरात का वीजा खत्म होने के बाद प्रिंस खान दुबई में छिपकर था। भारतीय एजेंसियों के दबाव के बाद जब यूएई पुलिस ने उसकी तलाश तेज की तो वह वहां से भागकर पाकिस्तान पहुंच गया।

उसके खिलाफ पहले ही ब्लू और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि भारतीय पासपोर्ट भी रद्द किया जा चुका है। प्रिंस खान सोशल मीडिया पर खुद को 'मेजर’ के नाम से जाना जाता है। उसके खिलाफ 115 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले चार वर्षों में उसके गैंग से जुड़े 130 से अधिक अपराधियों को पुलिस जेल भेज चुकी है लेकिन खुद प्रिंस अब भी फरार है। 

प्रिंस खान का नाम धनबाद में कई सनसनीखेज वारदातों से जुड़ता रहा है।
 
24 नवंबर 2021 : नया बाजार में महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या।
मई 2022 : हाउसिंग कॉलोनी में ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर फायरिंग।
दिसंबर 2022 : बैंक मोड़ स्थित क्लिनिक लैब पर ताबड़तोड़ फायरिंग।
फरवरी 2023 : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या में नाम।
मई 2023 : वासेपुर में इकबाल खान और ढोलू पर हमला।
अक्टूबर 2023 : कारोबारी दीपक अग्रवाल पर जानलेवा हमला।

प्रिंस खान का पाकिस्तान में छिपना भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह आपराधिक नेटवर्क से आगे बढ़कर आतंकी गतिविधियों से भी जुड़ सकता है।  अब देखना होगा कि उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पकड़ने के लिए केंद्र सरकार किस तरह की कूटनीतिक और सुरक्षा रणनीति अपनाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0