पलामू में मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी, मौके पर पहुंची रेलवे अधिकारियों की टीम

Aug 11, 2026 - 16:44
पलामू में मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी, मौके पर पहुंची रेलवे अधिकारियों की टीम

PALAMU : पलामू के गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 12 बोगियां बेपटरी हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. रेलवे के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे हालात का जायजा ले रहे हैं. दुर्घटना के बाद फिलहाल रेलवे के रिवर्सिबल लाइन पर परिचालन बंद है. अप और डाउन लाइन पर परिचालन सामान्य है.

धनबाद और पं. डीडी उपाध्याय डिवीजन के बीच हुई घटना

जिस इलाके में यह दुर्घटना हुई है, वह इलाका धनबाद रेल डिवीजन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल डिवीजन का बॉर्डर है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी ने घटना की पुष्टि की है. दरअसल मालगाड़ी पलामू के इलाके से होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल डिवीजन की तरफ जा रही थी. इस दौरान मंगलवार को अचानक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है.

मालगाड़ी को पटरी पर वापस लाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के इलाके में मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0