पत्रकार सुनील सौरभ का हाल जानने पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव

बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का चिकित्सकों से किया अनुरोध

Apr 21, 2023 - 08:44
पत्रकार सुनील सौरभ का हाल जानने पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव

पटना:
जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को देखने पहुंचे।
श्री यादव ने सुनील सौरभ का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी सेहत से संबंधित जानकारियां ली। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से श्री सौरभ को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इस दौरान उनके परिजनों ने श्री यादव को बताया कि विगत लगभग दो सप्ताह से श्री सौरभ आईसीयू में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। पारस अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उनका इलाज लंबा चल सकता है। ऐसे में इलाज में हो रहे खर्च की व्यवस्था करना परिजनों के लिए मुश्किल होता जा रहा है।
श्री यादव ने पारस अस्पताल प्रबंधन से इस दिशा में संवेदनशील रहते हुए यथोचित सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्री सौरभ के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।
मौके पर सुनील सौरभ के सुपुत्र सिद्धार्थ उर्फ़ नीतीश, उनके भतीजे सुमित सिंह (सोनू), शिवम सिंह उर्फ प्रिंस सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0