पटना में फिल्मी स्टाइल में ATM लूट, CCTV पर किया स्प्रे, उखाड़ा SBI ATM मशीन, 30 लाख लेकर हुए फरार
हैरानी की बात यह है कि घटना से महज दो मिनट पहले ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम उसी इलाके से गुजरी थी लेकिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गए।
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
पटना में फिल्मी स्टाइल में ATM लूट
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को ही उखाड़ लिया और उसमें रखे करीब 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि बदमाश एटीएम लूटने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने एटीएम बूथ में लगे CCTV कैमरों पर स्प्रे कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद कुछ ही मिनटों में मशीन को उखाड़कर चारपहिया वाहन में लोड किया और मौके से फरार हो गए।
30 लाख लेकर हुए फरार
हैरानी की बात यह है कि घटना से महज दो मिनट पहले ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम उसी इलाके से गुजरी थी लेकिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गए। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आयी है और जांच शुरू कर दी है। सिटी एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच दल यानी SIT का गठन कर दिया है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











