राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाया बिहार का सियासी पारा, NDA की ताबड़तोड़ बैठक, चार्टर प्लेन से आज पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पटना पहुंच रहे हैं। वे आज रात चार्टर प्लेन से पटना पहुंच रहे हैं। पटना पहुंचते ही नितिन नबीन NDA नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आखिरी रणनीति तैयार होगी।
PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा गरम है। पक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे हैं। वहीं, एनडीए खेमे में लगातार बैठकों का दौर जारी है। दूसरी तरफ महागठबंधन के विधायक पटना के एक होटल में कैंप कर रहे हैं।
मिल रही जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पटना पहुंच रहे हैं। वे आज रात चार्टर प्लेन से पटना पहुंच रहे हैं। पटना पहुंचते ही नितिन नबीन NDA नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आखिरी रणनीति तैयार होगी। नितिन नबीन के घर पर होने वाली इस बैठक में सम्राट चौधरी, संजय झा, उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से बिहार एनडीए की ताबड़तोड़ बैठक हो रही है। आज शाम भी एक बैठक होने वाली है। इससे पहले रविवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर भी वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा, विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।
इस बीच एनडीए ने जीत का दावा किया है। उनका दावा है कि विपक्षी पार्टियों के पांच विधायक NDA के कॉन्टैक्ट में है इसलिए NDA निश्चिंत है। वहीं, दूसरी तरह तेजस्वी को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है लिहाजा सभी विधायकों को पटना के एक होटल में रखा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











