BIG NEWS : "नहीं खाली करुंगी बंगला...बुला लो फोर्स", राबड़ी देवी के तीखे तेवर , आवास पर पहुंची पुलिस, बढ़ी सियासी हलचल

May 30, 2026 - 17:43
BIG NEWS : "नहीं खाली करुंगी बंगला...बुला लो फोर्स", राबड़ी देवी के तीखे तेवर , आवास पर पहुंची पुलिस, बढ़ी सियासी हलचल

PATNA : बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला खाली करना होगा। शुक्रवार को ये आदेश भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी किया गया है। विभाग का राबड़ी देवी को ये तीसरा नोटिस है। 

इस नोटिस पर राबड़ी देवी ने कहा, 10 सर्कुलर रोड वाला आवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। सम्राट नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। हम तो चाहते हैं सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें। आज ही वे दिल्ली से पटना लौटी हैं।

वहीं सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी राबड़ी आवास पहुंची। पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया है। राबड़ी देवी ने सचिवालय सीडीपीओ को अंदर बुलाकर बातचीत की। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ये आवास अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन (पशुपालन) मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। बिहार चुनाव-2025 के बाद ही राबड़ी देवी को नया 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया था।

भवन निर्माण विभाग के अनुसार, विभागीय आदेश संख्या-122 दिनांक 25 नवंबर 2025 के तहत विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था। ये आवास राबड़ी देवी के नाम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक उन्होंने पूर्व से आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं किया है।

लालू परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड' बंगला में रह रहा है। बीते 6 महीने में राबड़ी देवी से 2-3 बार आग्रह किया गया कि वो नये आवंटित बंगला 39 हार्डिंग रोड में जाएं लेकिन अब तक लालू परिवार ने अब तक आवास नहीं छोड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0