BIG NEWS : राजस्थान में सालों बाद दिखा खौफनाक रेतीला बवंडर, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, दिन में छाया अंधेरा, IMD का रेड अलर्ट

May 30, 2026 - 17:32
May 30, 2026 - 17:34
BIG NEWS : राजस्थान में सालों बाद दिखा खौफनाक रेतीला बवंडर, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, दिन में छाया अंधेरा, IMD का रेड अलर्ट

NEWS DESK : राजस्थान में शनिवार को मौसम ने ऐसा विकराल रूप दिखाया कि कई जिलों में दिन के समय ही अंधेरा छा गया. पाकिस्तान सीमा की ओर से उठे रेतीले तूफान और बवंडर ने पश्चिमी राजस्थान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में अचानक आसमान धूल के गुबार से भर गया और लोगों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई.

राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया है. इसके कारण करीब 200 वर्ग किलोमीटर के एरिया प्रभावित हुआ. हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के रेतीले तूफान की शुरुआत हुई.

इस दौरान 60 से 80 kmph की रफ्तार से आंधी चली. रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया. तूफान के कारण दिन में लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ गई. इसके कई वीडियो सामने आए हैं. इनमें लोग भागकर घरों में जाते दिखे और घरों को बंद कर लिया.

स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा रेतीला तूफान पहले कभी नहीं देखा. धूल का गुबार 80-100 फीट ऊंचा था. हालांकि, तूफान की ऊंचाई का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। इधर, तूफान के असर से कई पेड़ उखड़ गए, लाइट पोल टूट गए। फिलहाल किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल पाकिस्तान से उठे तूफान का असर राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों पर हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0