BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में हुआ क्या बड़ा खेला?, वोटिंग से पहले तेजस्वी से मिले NDA के ये दो विधायक, सियासी सस्पेंस बरकरार
मतदान शुरू होने से पहले ज्योति देवी और दीपा मांझी विधानसभा परिसर में मौजूद थीं। इसी दौरान वे कुछ देर के लिए नेता प्रतिपक्ष के कमरे में पहुंची और बात की। इस कुछ देर की बातचीत ने ही सियासी बवाल मचा दिया है।
PATNA : बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है लेकिन इस बीच एक बड़ी तस्वीर सामने आयी है, जिसके बाद सूबे के सियासी गलियारे में सनसनी फैल गई है। दरअसल, वोटिंग से ठीक पहले केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कमरे से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस वाकये के बाद बिहार के सियासी गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।
नेता प्रतिपक्ष के कमरे में पहुंचीं दोनों
जानकारी के मुताबिक मतदान शुरू होने से पहले ज्योति देवी और दीपा मांझी विधानसभा परिसर में मौजूद थीं। इसी दौरान वे कुछ देर के लिए नेता प्रतिपक्ष के कमरे में पहुंची और बात की। इस कुछ देर की बातचीत ने ही सियासी बवाल मचा दिया है।
हालांकि, इस मामले को लेकर HAM पार्टी का कहना है कि दीपा मांझी और ज्योति मांझी गलती से तेजस्वी के चेंबर घुस गई थी। सभी ने एनडीए उम्मीदवार के लिए मतदान किया है। गौरतलब है कि बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे मतदान हो रहा है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











