रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'मैसा' की शूटिंग, बैंकॉक में ली थी खास ट्रेनिंग, टीम के लिए इमोशनल नोट किया शेयर
फिल्म की शूटिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रश्मिका मंदाना ने केरल में फिल्म का एक लंबा और अहम शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कई हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस शूट किए, जिनके लिए उन्होंने खास तैयारी की थी।
ENTERTAINMENT DESK : पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित एक्शन-थ्रिलर प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसे पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म में रश्मिका पहले से कहीं ज्यादा दमदार और अलग अवतार में नजर आने वाली हैं।
फिल्म की शूटिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रश्मिका मंदाना ने केरल में फिल्म का एक लंबा और अहम शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कई हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस शूट किए, जिनके लिए उन्होंने खास तैयारी की थी।
जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बैंकॉक में रहकर रोजाना करीब आठ घंटे कॉम्बैट फाइटिंग और विभिन्न एक्शन फॉर्म्स की ट्रेनिंग ली। इस कठिन तैयारी का असर उनके किरदार में साफ नजर आने की उम्मीद है।
टीम के लिए खास संदेश
शेड्यूल खत्म होने के बाद रश्मिका ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा कि केरल में शूटिंग का यह लंबा चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ और इसमें शामिल पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया। उन्होंने अपने नोट में टीम के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि उन्हें सेट पर मौजूद सभी लोगों की कमी महसूस होगी। साथ ही उन्होंने स्टंट टीम को खास तौर पर धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें एक्शन सीन्स के लिए ट्रेन किया और सुरक्षित तरीके से फाइट सिखाई।
क्या है खास?
‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना का किरदार उनके पिछले रोल्स से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है। इस फिल्म में वह एक मजबूत, बोल्ड और एक्शन-ओरिएंटेड कैरेक्टर निभा रही हैं, जो उनके करियर का नया आयाम साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











