छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस पर फेंकी बोतलें 

Aug 19, 2026 - 16:52
छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस पर फेंकी बोतलें 

पटना : बिहार में नीट पेपर लीक मामला, एके 47 फायरिंग मामला, पेंडिंग परीक्षा भर्ती और कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय जनता दल के लोकभवन मार्च में जमकर हंगामा हुआ. तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. 

जेपी गोलंबर से शुरू हुए पार्टी के लोकभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इनकम टैक्स गोलंबर के पास रोक दिया गया. इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया.

वाटर कैनन के इस्तेमाल पर भड़के तेजस्वी

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे लोकभवन की ओर पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसपर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर हमला करते हुए कहा, यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है.

हिरासत में तेजस्वी यादव

इस दौरान तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया. उनको गाड़ी में बैठाया गया. हालांकि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव की बड़ी बहन और लोकसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं.

हम लड़ते रहेंगे : तेजस्वी यादव

 हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव ने कहा कि "हम लोगों का मार्च राजभवन तक था, लेकिन इनकम टैक्स गोलंबर पर ही रोक दिया गया है. इस सरकार के खिलाफ हम लोग लड़ते रहेंगे. हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है. हम छात्रों के हक और अधिकार के लिए, बेरोजगारी को मिटाने के लिए, पेपर लीक रोकने के लिए, पारदर्शी परीक्षा, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और लड़ते रहेंगे."

मीसा भारती का हमला

आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है, उसे आज 20-25 दिन बीत गए हैं. लेकिन फिर भी सरकार नींद से नहीं जागी है. सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK- 47 का इस्तेमाल हुआ था. तब जज साहब को बिहार सरकार के वकील से यह पूछना चाहिए था कि AK- 47 लेकर प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसने दी?

'AK-47 का इस्तेमाल करने की इजाजत किसने दी'

वहीं आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि "छात्र और युवा पूरे देश में आक्रोशित है खासकर बिहार में परीक्षा लीक एक परंपरा बन गई है. बेरोजगारी की दंश युवा झेल नहीं पा रहे हैं. समाधान के लिए ये मार्च है. किसने एके-47 का इस्तेमाल करने की इजाजत दी, ये सवाल अब भी बना है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0