राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

पिछले सीजन में यहां खेले गए 7 मुकाबलों में 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की थी। ओस का प्रभाव दूसरी पारी में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

Apr 25, 2026 - 18:12
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 में आज का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। इस सीजन में इस मैदान पर यह पहला मुकाबला है, जिससे पिच को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

कांटे की टक्कर की उम्मीद

रियान पगा की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक हासिल किए हैं और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं ईशान किशन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद भी लय में लौट चुकी है। हैदराबाद ने 7 मैचों में 4 जीत दर्ज की है और 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हेड-टू-हेड में कौन भारी

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़ों के आधार पर हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

जयपुर पिच का मिजाज

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन यहां स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है, जिससे स्ट्रोक प्ले आसान हो जाता है।

पिछले सीजन में यहां खेले गए 7 मुकाबलों में 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की थी। ओस का प्रभाव दूसरी पारी में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0