झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी अब AI से करेंगे योजनाओं की निगरानी और विश्लेषण
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के विजन को मिली गति, झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग ने कर्मियों को आधुनिक एआई टूल्स से किया सुसज्जित।
ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड द्वारा मनरेगा एवं JSWM कर्मियों के लिए आयोजित दो-दिवसीय राज्य स्तरीय एआई-आधारित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। यह डिजिटल और स्मार्ट ग्रामीण विकास की दिशा में एक वैचारिक क्रांति है। सत्र में मनरेगा आयुक्त ने स्वयं शिक्षार्थी बनकर अनुकरणीय नेतृत्व की मिसाल पेश की। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक सत्र के बाद मूल्यांकन टेस्ट और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए।
आधुनिक AI टूल्स का व्यावहारिक अभ्यास
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे भाग में प्रतिभागियों को Google AI Studio, NotebookLM, Looker Studio तथा 'Coding for Non-Coders' से परिचित कराया गया। कर्मियों ने बिना पारंपरिक कोडिंग ज्ञान के एआई की सहायता से डेटा विश्लेषण, डैशबोर्ड निर्माण तथा रिपोर्टिंग कार्य करना सीखा। कार्यशाला में मनरेगा के लाइव डेटा सेट्स से डैशबोर्ड तैयार करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागी डेटा से उपयोगी निष्कर्ष निकालने की प्रक्रिया से रूबरू हुए।
डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और सतर्कता पर विशेष बल
तकनीकी दक्षता के साथ प्रशिक्षण में डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और सतर्कता पर विशेष बल दिया गया। इंटरैक्टिव सत्रों में बताया गया कि एआई घंटों का काम मिनटों में कर सकता है, लेकिन इसके कंटेंट को हमेशा प्रूफचेक करना अनिवार्य है। शासकीय गोपनीयता बनाए रखने के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स पर व्यक्तिगत पहचान की संवेदनशील जानकारी अपलोड न करने तथा सरकारी दस्तावेजों को संभालते समय पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
मुख्य फोकस, उद्देश्य और विभागीय विजन
इस पहल का मुख्य फोकस मनरेगा एवं जल संरक्षण कार्यक्रमों के डेटा का सटीक विश्लेषण करना और भविष्य के रुझानों का पूर्वानुमान लगाते हुए कार्यो को प्रगतिशील बनाना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से योजनाओं की निगरानी और सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार आएगा। यह कार्यक्रम माननीय ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आधुनिक तकनीकों द्वारा विभागीय कर्मियों को सुदृढ़ करने के विजन को आगे बढाने और राज्य को प्रगति के रास्ते में गति देने में सहायक साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











