सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 94 छात्रों के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
राधिका लोधा बनीं विद्यालय टॉपर
सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के बच्चों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा -2026 में शानदार सफलता हासिल की है। राधिका लोधा ने सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि समृद्धि पोद्दार ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अमन अग्रवाल, नव्या राज एवं आश्रय अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहे।
अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। यह परिणाम विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है, जिसमें 94 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है।
विद्यालय की टॉपर राधिका लोधा ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने परिणाम से अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और विद्यालय के सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी सलाह दी कि वे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से दूर रहें तथा सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता, अनुशासन और प्रभावी समय प्रबंधन को आवश्यक बताया।
प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों की दृढ़ता और एकाग्र प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसी उपलब्धियां एक सहयोगात्मक वातावरण का परिणाम हैं, जो विद्यार्थियों की क्षमताओं को निखारता है और उन्हें उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











