KKR new star : पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का प्रैक्टिस मैच में धमाका, मात्र 16 गेंदों में मचाई तबाही
प्रैक्टिस मैच में बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सबको हैरान कर दिया।
KKR new star : आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच टीम को एक नया उभरता सितारा मिल गया है। इस युवा खिलाड़ी ने अपने आक्रामक खेल से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
सार्थक रंजन का प्रैक्टिस मैच में धमाका
दरअसल, प्रैक्टिस मैच में बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सबको हैरान कर दिया। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सार्थक रंजन ने गोल्ड नाइट्स की ओर से खेलते हुए महज 16 गेंदों में 37 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिली, जिससे गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए।
मात्र 16 गेंदों में मचाई तबाही
सार्थक तब बल्लेबाजी करने उतरे जब रचिन रविंद्र का विकेट गिर चुका था। इसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए वैङव अरोड़ा के एक ओवर में 20 रन बटोर लिए, जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल थे। यही नहीं, स्पिनर अनुकूल रॉय और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के खिलाफ भी उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी की और लगातार बाउंड्री लगाईं।
सार्थक रंजन की इस तूफानी पारी ने टीम मैनेजमेंट का ध्यान खींच लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह आईपीएल में बड़ा नाम बन सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











