शिवाजीनगर बीडीओ का सरकारी मोबाइल नंबर साइबर फ्रॉड ने किया हैक, WhatsApp ग्रुप में भेजे फर्जी मैसेज

रोसड़ा (समस्तीपुर): शिवाजीनगर प्रखंड के बीडीओ बीरेंद्र कुमार सिंह के सरकारी मोबाइल नंबर को साइबर फ्रॉड करने वालों द्वारा हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने बीडीओ के नंबर से जुड़े सरकारी और निजी WhatsApp ग्रुप में फर्जी मैसेज भेजकर लोगों से OTP हासिल करने का प्रयास किया।

Oct 3, 2026 - 17:04
शिवाजीनगर बीडीओ का सरकारी मोबाइल नंबर साइबर फ्रॉड ने किया हैक, WhatsApp ग्रुप में भेजे फर्जी मैसेज

रोसड़ा (समस्तीपुर):- शिवाजीनगर प्रखंड के बीडीओ बीरेंद्र कुमार सिंह के सरकारी मोबाइल नंबर को साइबर फ्रॉड करने वालों द्वारा हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने बीडीओ के नंबर से जुड़े सरकारी और निजी WhatsApp ग्रुप में फर्जी मैसेज भेजकर लोगों से OTP हासिल करने का प्रयास किया।

मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ ने तत्काल सरकारी मोबाइल नंबर को बंद कर दिया। इसके बाद विभिन्न WhatsApp ग्रुप में मैसेज भेजकर लोगों को साइबर हैकर्स की ओर से भेजे गए किसी भी संदिग्ध मैसेज को ओपन नहीं करने और किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा नहीं करने की अपील की गई।

बीडीओ बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना शिवाजीनगर थाना को दे दी गई है। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सरकारी अधिकारी के नाम या नंबर से आए किसी भी संदिग्ध लिंक, मैसेज या OTP मांगने वाले संदेश पर भरोसा न करें और ऐसी स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारी या पुलिस को सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0