श्री महावीर मंडल रांचीकी महिला मोर्चा गठित,रानी कुमारी अध्यक्ष मनोनीत
रामनवमी पर महिला मोर्चा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय
रांची। श्री महावीर मंडल रांची की एक बैठक सोमवार को सुखदेव नगर थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने की। इस मौके पर महावीर मंडल की महिला विंग का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शहर की जानी-मानी समाजसेविका रानी कुमारी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।
साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के दिन महावीर मंडल की महिला विंग की ओर से श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महावीर मंडल द्वारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर तपोवन मंदिर तक जाएगी।
मौके पर जय सिंह यादव ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री महावीर मंडल रांची के सौजन्य से राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। महावीर मंडल ने महिला विंग का गठन कर रामनवमी पर्व के मौके पर महिलाओं की सहभागिता पर बल देते हुए शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया।
बैठक में श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर संचालन समिति की संयोजक रानी कुमारी, मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा, महावीर मंडल के दीपक ओझा, रवि चौधरी के अलावा प्रभा सिंह, रिंकी देवी, अंजली देवी, रीना देवी, किरण देवी, मनीषा कुमारी, राखी गुप्ता, रूपा देवी, ज्योति कुमारी, बुधनी, शिवानी तिर्की, सरिता देवी, लक्ष्मी, सुनैना,सोनी, पिंकी सहित अन्य मौजूद थे।



admin@admin.com



