श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन 

श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल के अध्यक्ष अमित सोनी व उनकी टीम ने रामनवमी पूजा शोभायात्रा में शामिल होने के लिए श्री सहाय को आमंत्रित किया।

Mar 22, 2026 - 16:35
श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन 

श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल, रातू रोड एवं महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति बिजुलिया, रातू के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का अभिनंदन किया। एचईसी परिसर स्थित श्री सहाय के आवासीय कार्यालय पर श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल के अध्यक्ष अमित सोनी व उनकी टीम ने रामनवमी पूजा शोभायात्रा में शामिल होने के लिए श्री सहाय को आमंत्रित किया। वहीं, महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति, बिजुलिया, रातू के अध्यक्ष कुशवाहा शिवचरण मेहता,सचिव सुरेंद्र महतो व कोषाध्यक्ष संतोष महतो, रामनवमी पूजा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनूप  महतो, उपाध्यक्ष सोनू गोप, सचिव गोपाल मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, विक्की गोप, नील सुमन मिश्रा व हेमंत कुमार ने 27 मार्च को रामनवमी झंडा मिलन समारोह सह झांकी में शामिल होने के लिए श्री सहाय को आमंत्रण पत्र सौंपा। 
 इस अवसर पर श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति रामनवमी पूजा महोत्सव आयोजन समिति के पदधारी व सदस्य गण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0