आरसीएस-उड़ान योजना के तहत विकास के लिए झारखंड के छह हवाई अड्डों को चुना गया

नागरिक विमानन राज्य मंत्री ने राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी के सवाल का दिया जवाब

Jul 27, 2026 - 17:09
आरसीएस-उड़ान योजना के तहत विकास के लिए झारखंड के छह हवाई अड्डों को चुना गया

केंद्र सरकार के नागरिक विमानन मंत्रालय ने 'क्षेत्रीय संपर्क योजना - उड़े देश का आम नागरिक' (RCS-UDAN) के तहत विकास के लिए झारखंड के कुल छह (06) हवाई अड्डों का चयन किया है। इन छह हवाई अड्डों में बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर और डाल्टनगंज शामिल है। इन छह में से दो हवाई अड्डे विकास के बाद परिचालनरत हो चुके है, जबकि दो हवाई अड्डों का विकास कार्य पूरा हो चुका है। यह जानकारी नागरिक विमानन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल ने 27 जुलाई, 2026 को राज्यसभा में सांसद श्री परिमल नथवाणी द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उपलब्ध करवाई।

मंत्री जी के बयान के अनुसार, दो हवाई अड्डे - जमशेदपुर और देवघर - पहले ही परिचालनरत हैं। बोकारो और दुमका में विकास कार्य पूरा हो चुका है, जबकि हजारीबाग और डाल्टनगंज के लिए राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध नहीं कराई है, मंत्री जी ने अपने जवाब में यह बात कही।

मंत्री जी ने जवाब में यह भी बताया कि झारखंड में हवाईअड्डा अवरसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विकास के लिए 122.04 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके सापेक्ष अब तक 117.61 करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है।

श्री परिमल नथवाणी यह जानना चाहते थे कि क्या सरकार ने उड़ान योजना के तहत झारखंड में क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार के संबंध में कोई आकलन किया है और पिछले पांच वर्षों के दौरान झारखंड में हवाईअड्डा अवसंरचना विकास के लिए कितनी धनराशि स्वीकृत और उपयोग की गई है।

देश भर में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए, सरकार ने 04.07.2026 को संशोधित 'उड़ान' योजना शुरू की है। मंत्री जी ने कहा कि संशोधित योजना के तहत अगले 10 वर्षों में 120 नए असेवित (unserved) और अस (underserved) गंतव्यों को जोड़ने और 4 करोड़ यात्रियों की यात्रा सुविधाप्रदान करने की परिकल्पना की गई है। यह योजना पर्वतीय, आकांक्षी (aspirational) और पूर्वोत्तर क्षेत्र के जिलों में हैलीपैड और छोटे हवाईअड्डों के विकास का भी समर्थन करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0