SRK म्यूजिक और खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना रिलीज, लाखों व्यूज के साथ वायरल हुआ सॉन्ग "प्यार क लेवे द"
एसआरके म्यूजिक की पहचान हमेशा से क्वालिटी कंटेंट और बेहतरीन संगीत निर्माण के लिए रही है, और यही खासियत उनके नए गाने “प्यार क लेवे द” में भी साफ नजर आती है।
ENTERTAINMENT DESK : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एसआरके म्यूजिक का नया गाना “प्यार क लेवे द” तेजी से ट्रेंड कर रहा है। रिलीज होते ही इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए और सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया। खास बात यह है कि इस गाने को अपनी मधुर और भावनात्मक आवाज से सजाया है लोकप्रिय गायिका खुशी कक्कड़ ने, जिनकी गायकी ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया है। गाने की थीम बेहद दिलचस्प और आम जनजीवन से जुड़ी हुई है, जिसमें एक प्रेमिका के सच्चे लगाव और उसके प्रेमी के रोजी-रोटी के लिए परदेस जाने की मजबूरी को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है।
इसको लेकर खुशी कक्कड़ ने कहा कि “प्यार क लेवे द” मेरे दिल के बेहद करीब गाना है, क्योंकि इसकी कहानी हर उस लड़की की भावना को दर्शाती है, जो अपने प्रेमी से सच्चा प्यार करती है लेकिन हालात उसे दूर जाने पर मजबूर कर देते हैं। इस गाने को गाते समय मैंने उसी एहसास को जीने की कोशिश की है, ताकि श्रोता उससे जुड़ सकें। मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं और इस पर रील्स बनाकर अपनी भावनाएं भी साझा कर रहे हैं, जो मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
गाने का म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें बेबी काजल और नील स्टार की जोड़ी ने शानदार अभिनय किया है, जिससे कहानी और भी जीवंत हो उठी है। गीत के बोल सतीश बाबू ने लिखे हैं, जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं, वहीं अभिषेक तिवारी का संगीत इसे और खास बना देता है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने गाने में शानदार डांस मूव्स जोड़े हैं, जबकि डीओपी संतोष यादव और नवीन वर्मा की कैमरा वर्क ने वीडियो को आकर्षक बनाया है।
रिलीज के साथ ही इस गाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। एसआरके म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा है और आने वाले दिनों में इसे और बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि एसआरके म्यूजिक की पहचान हमेशा से क्वालिटी कंटेंट और बेहतरीन संगीत निर्माण के लिए रही है, और यही खासियत उनके नए गाने “प्यार क लेवे द” में भी साफ नजर आती है। कंपनी लगातार ऐसे गाने प्रस्तुत करती रही है, जो न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि दर्शकों की भावनाओं से भी जुड़ते हैं, और इस बार भी उन्होंने शानदार म्यूजिक, मजबूत कहानी और उच्चस्तरीय प्रस्तुति के जरिए अपने इस भरोसे को कायम रखा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











