"बिहार में जल्द गिरने वाली है सरकार", तेज प्रताप के दावे से सियासी हलचल तेज
PATNA : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी के बाद से ही प्रदेश का सियासी पारा हाई है. एक के बाद एक बड़े बयान को लेकर कयासों का बाजार भी गरम है. इस बीच जेजेडी (जनशक्ति जनता दल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट से सियासी भूचाल आ गया है.
"बिहार में जल्द गिरने वाली है सरकार"
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार के गिरने का दावा किया है. साथ ही उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं होने का दावा भी किया है. तेज प्रताप ने बिहार सरकार के जल्द गिरने की भविष्यवाणी भी की है.
तेजप्रताप यादव ने कहा है कि "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था और मैं वृंदावन में हूं. बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी."
यूजर्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप के द्वारा किए गए इस पोस्ट पर यूजर्स मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर्स अविशान कुमार ने लिखा है कि आपकी बातों को सीरियस कौन लेता है? वहीं एक दूसरे यूजर्स ने कहा रहने दो भाई तुम.
बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासी पारा हाई
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने पारिवारिक कारणों से अपना नाम वापस ले लिया. इसके थोड़ी देर बाद ही पार्टी ने अपने नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान भी कर दिया. वही जेजेडी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. वीणा मानवी यहां से चुनावी मैदान में हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











