राज्यपाल से नहीं हुई मुलाकात, आरजेडी प्रतिनिधिमंडल ने सेक्रेटरी को सौंपा ज्ञापन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तेजस्वी पर तंज
Tejashwi Yadav Rajbhawan March : राजधानी पटना में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजभवन मार्च निकाला. मार्च के बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस सचिवालय थाने पहुंची. हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया. इस बीच आरजेडी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करने लोकभवन पहुंचा, जहां राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंप आरजेडी प्रतिनिधिमंडल को वापस लौटना पड़ा.
इधर, पटना IG जितेंद्र राणा ने तेजस्वी यादव के डिटेंशन को लेकर कहा कि यह प्रीवेंटिव डिटेंशन है. उन्होंने बताया कि राजभवन पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र है लेकिन तेजस्वी यादव वहां जाना चाह रहे थे. इसी के आधार पर उन्हें प्रीवेंटिव डिटेंशन में लिया गया.
इधर, तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आरजेडी का राजभवन मार्च तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर का एक और फ्लॉप शो बना है. राजभवन मार्च राजद और तेजस्वी यादव की घटती राजनीतिक स्वीकार्यता का प्रमाण है. न छात्र साथ, न जनता साथ, न कार्यकर्ताओं का भरोसा, तेजस्वी का राजभवन मार्च पूरी तरह फ्लॉप रहा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







