राजधानी के 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला, बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के निर्देशानुसार 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

May 8, 2023 - 08:47
राजधानी के 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला, बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

रांची:

राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के निर्देशानुसार 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार नामकुम थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी आकाश भारद्वाज को खादगढ़ा टीपीओपी प्रभारी बनाया गया है। मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार को नामकुम थाना पदस्थापित कर दिया गया है। सुखदेव नगर थाना में पदस्थापित विपुल कुमार ओझा को मुरी ओपी प्रभारी बनाया गया है। इटकी थाना प्रभारी रजनी रंजन को सुखदेव नगर थाना में पदस्थापित किया गया है, वहीं तमाड़ थाना में पदस्थापित अमित प्रशांत को इटकी थाना प्रभारी बनाया गया है। खादगढ़ा टीपीओपी में पदस्थापित सतीश बरनवाल को सोनाहातु थाना का प्रभारी बनाया गया है।

बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र, राँची भेज दिया गया है तथा सोनाहातू थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम को बेड़ो का थाना प्रभारी बनाया गया है। पंडरा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर को भी पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। साथ ही साथ नामकुम थाना में पदस्थापित शिव नारायण तिवारी को पंडरा ओपी प्रभारी बनाया गया है। अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार को रिम्स में सुरक्षा प्रभारी बनाकर भेजा गया है, वहीं नवीन कुमार को अनगड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0