आरा में बजरंग दल दक्षिण बिहार प्रांत की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ
आरा। बजरंग दल दक्षिण बिहार प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक का शुभारंभ मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को आरा, भोजपुर में दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत हुआ। बाबू वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर अरण्य देवी मंदिर के महंत मनोज बाबा, बजरंग दल पटना क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक जन्मेजय जी, विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के सह संगठन मंत्री अरविंद जी, प्रांत सह मंत्री अधिवक्ता रजनीश जी, प्रांत सहसंयोजक अभिषेक राजा जी एवं अभिमन्यु जी सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सेवा, सुरक्षा, संस्कार के साथ सामाजिक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। साथ ही संगठन के आगामी कार्यों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंथन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह प्रांतीय बैठक 23 सितंबर को शाम 4 बजे समापन के साथ संपन्न होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

