वैशाली में बेखौफ अपराधी! भोज के लिए निकले युवक को बुलाकर मारी 3 गोलियां, हालत गंभीर
वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी गांव में अपराधियों ने एक युवक को बुलाकर गोली मार दी। युवक को तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी गांव में अपराधियों ने एक युवक को बुलाकर गोली मार दी। युवक को तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक पीयूष भोज खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे बुलाया। आरोप है कि बुलाने के बाद अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल पीयूष को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल व उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस गोलीबारी के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
एक युवक को तीन गोलियां मारे जाने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0