वैभव सूर्यवंशी के ‘A’ सेलिब्रेशन का खुलासा, विस्फोटक पारी के बाद जानिए किसे किया डेडिकेट
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कैमरे की तरफ उंगलियों से ‘A’ का साइन बनाया था।
NEWS DESK : राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ उन्होंने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसने हर किसी को उनका फैन बना दिया लेकिन मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनके खास ‘A’ सेलिब्रेशन की होने लगी। अब खुद वैभव सूर्यवंशी ने इस सेलिब्रेशन के पीछे का राज खोल दिया है।
जानिए किसके लिए था खास इशारा
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कैमरे की तरफ उंगलियों से ‘A’ का साइन बनाया था। सोशल मीडिया पर फैंस इस सेलिब्रेशन का मतलब जानने के लिए उत्सुक थे। अब राजस्थान रॉयल्स द्वारा जारी वीडियो में वैभव ने खुलासा करते हुए बताया कि यह सेलिब्रेशन उनकी मां के लिए था।
वैभव ने कहा कि उनकी मां के नाम की शुरुआत ‘A’ अक्षर से होती है और उन्होंने यह इशारा उन्हें डेडिकेट किया था। युवा बल्लेबाज ने यह भी कहा कि वे इस बारे में ज्यादा बताना नहीं चाहते थे, लेकिन आगे भी यह सेलिब्रेशन जारी रहेगा।
जयपुर में खेली यादगार पारी
मैच की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबले में पूरी तरह पकड़ बना ली और लखनऊ सुपरजायंट्स बैकफुट पर पहुंच गई।
वैभव सूर्यवंशी की यह पारी अब IPL 2026 की सबसे यादगार पारियों में गिनी जा रही है। वहीं उनका ‘A’ सेलिब्रेशन भी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











