वैभव सूर्यवंशी आज रच सकते हैं इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू की उम्मीद, सीरीज बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया
SPORTS DESK : आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है। शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बेलफास्ट में आज भारतीय टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। इस मैच में भी सभी की निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं। आज उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला सकता है।
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर रन लुटाए थे। उन्होंने 4 ओवर में 14.20 की इकोनॉमी से 57 रन दिए थे। इस दौरान वह कोई विकेट भी नहीं चटका पाए थे। ऐसे में आज प्रिंस यादव को मौका मिला सकता है।
पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला था। ऐसे में आज उन्हें डेब्यू कैप थमाई जा सकती है। वैभव के फैंस को उनके डेब्यू का इंतजार है। अगर 15 साल के इस बल्लेबाज का डेब्यू होता है, तो वह इतिहास रच देंगे।
आयरलैंड की टीम
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड, स्टीफन डोहेनी, रूबेन विल्सन, गैविन होए।
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











