सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, एक गलती पर सोशल मीडिया पर हो गये ट्रोल, देखें VIDEO

May 30, 2026 - 18:47
May 30, 2026 - 18:49
सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, एक गलती पर सोशल मीडिया पर हो गये ट्रोल,  देखें VIDEO

ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। हालांकि सलमान खान की नकल करते समय हुई एक गलती ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में वरुण धवन क्रिकेट मैदान के अंदाज में बॉलीवुड सितारों की एक्टिंग करते दिखाई देते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि अगर सलमान खान बल्लेबाजी करें तो कैसे करेंगे तो वह बैट पकड़कर उनकी स्टाइल कॉपी करने लगते हैं। इसके बाद शाहरुख खान का मशहूर बाहें फैलाने वाला पोज और गोविंदा के डांस स्टेप्स भी करके दिखाते हैं

क्यों ट्रोल हो गए वरुण धवन?

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में एक बड़ी गलती पकड़ ली। दरअसल, सलमान खान वास्तविक जीवन में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, जबकि वरुण धवन ने दाएं हाथ से बल्लेबाजी की एक्टिंग की। इसके बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि सलमान की मिमिक्री करने से पहले उनकी स्टाइल तो सही से जान लेनी चाहिए।

फिल्म में नजर आएंगे कई सितारे

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा मनीष पॉल, चंकी पाण्डेय, जिम्मी शेरगिल और मौनी रॉय भी फिल्म का हिस्सा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0