समस्तीपुर में फिर लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान; जांच जारी
समस्तीपुर: जिले में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक लड़की के साथ बदसलूकी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक लड़की और युवक को रोककर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
समस्तीपुर:- जिले में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक लड़की के साथ बदसलूकी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक लड़की और युवक को रोककर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाट बसेपुरा गांव का है। वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक युवक और युवती को कुछ लोगों द्वारा रास्ते में रोकते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान दोनों डरे-सहमे नजर आ रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और इसमें नजर आ रहे युवक-युवती कौन हैं, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समस्तीपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और वीडियो की सत्यता तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कशिश न्यूज वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
पहले भी सामने आया था छेड़खानी का मामला
इससे पहले समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार, लड़की अपने एक परिचित युवक के साथ बाइक से जा रही थी। एक स्थान पर दोनों रुककर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों से पूछताछ शुरू की और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान लड़की के साथ भी बदसलूकी और छेड़खानी की गई।
फिलहाल नए वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविकता और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







