आज रात 12 बजे से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, बाबूपुर से कागो और बियाडा से फेरी सेवा होगी शुरू

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर आज रात 12 बजे से वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। सेतु के पुनर्स्थापन का काम करीब तीन महीने तक चलने की संभावना है। सीमा सड़क संगठन की टीम बुधवार दोपहर से सेतु पर लगे बेली ब्रिज को हटाने के काम में जुटेगी।

Sep 30, 2026 - 10:27
आज रात 12 बजे से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, बाबूपुर से कागो और बियाडा से फेरी सेवा होगी शुरू

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर आज रात 12 बजे से वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। सेतु के पुनर्स्थापन का काम करीब तीन महीने तक चलने की संभावना है। सीमा सड़क संगठन की टीम बुधवार दोपहर से सेतु पर लगे बेली ब्रिज को हटाने के काम में जुटेगी।

सेतु बंद होने के बाद गंगा पार करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। बाबूपुर घाट से कागो और बियाडा घाट से फेरी सेवा शुरू की जाएगी। फेरी सेवा सुबह 6 बजे से सूर्यास्त तक संचालित होगी और यात्रियों के लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी। यात्री अपने साथ बाइक भी ले जा सकेंगे।

प्रशासन के अनुसार, फेरी सेवा में अलग-अलग क्षमता वाली नावें लगाई जाएंगी। इनमें करीब 75 यात्रियों से लेकर 600 यात्रियों तक की क्षमता वाली नावें शामिल हैं। शुरुआती व्यवस्था के तहत करीब 11 जहाजों का समय निर्धारित किया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दोनों घाटों पर कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप और दीदी की रसोई की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक कागो और फेरी सेवा में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रशासन ने बताया कि फेरी सेवा के लिए लगाए गए जहाजों की जांच में सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे हैं।

आपदा की स्थिति में सहायता के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष का टोल फ्री नंबर 0641-2402871 भी जारी किया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए भी पत्र लिखा है।

डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि बाबूपुर घाट से कागो और बियाडा घाट से फेरी सेवा का संचालन किया जाएगा। कागो सेवा में अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है। एंबुलेंस के लिए सेवा निशुल्क रहेगी, जबकि तीन पहिया वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप, चारपहिया और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद रहने के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0