समस्तीपुर में MLC चुनाव को लेकर मतदान जारी, डीएम रोशन कुशवाहा ने बूथों का लिया जायजा

समस्तीपुर: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। इसी क्रम में समस्तीपुर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

Oct 23, 2026 - 15:42

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समस्तीपुर अंचल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय, जीतवारपुर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदान की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और चुनाव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, समस्तीपुर के एसपी समेत कई वरीय अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

मतदाताओं से की मतदान की अपील

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।

डीएम से खास बातचीत

मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कशिश न्यूज़ के संवाददाता कैसर खान ने जिलाधिकारी से खास बातचीत की और मतदान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0