नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी का अंग वस्त्र से स्वागत: प्रकाश राम पटवा

Jul 20, 2023 - 05:11
नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी का अंग वस्त्र से स्वागत: प्रकाश राम पटवा

गया:

मानपुर प्रखंड के नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार को जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ (जदयू ,गया) सह पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मानपुर प्रखंड बनाया गया । मृत्युंजय कुमार को प्रकाश राम पटवा ने बुनकरों द्वारा निर्मित अंग वस्त्र से स्वागत किया एवं गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर प्रकाश राम पटवा, सुल्तान अहमद ,प्रमोद कुमार पटवा ,उपेंद्र सिंह चंद्रवंशी नीरज राय,विजय कुमार उपस्थित थे। प्रकाश राम पटवा ने नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी, मानपुर को समरसता के साथ भेदभाव रहित सर्वागीण विकास का सुझाव दिया। मृत्युंजय कुमार ने कहा की सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पंचायत में तीव्र गति से होगा। उन्होंने कहा की  वृद्धा पेंशन के जो भी पात्र होंगे ,वे चाहे किसी भी वर्ग या धर्म से हों  योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0