नीतीश कुमार ने जब गर्भवती प्रेमिका से शादी से किया इंकार ,चर्चा है सरेआम !

शिवानी ने महिला थाने में नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। गया पुलिस ने नीतीश कुमार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के आदेश पारित कर दिए।

Aug 16, 2021 - 07:29
नीतीश कुमार ने जब गर्भवती प्रेमिका से शादी से किया इंकार ,चर्चा है सरेआम !

गया से श्याम सुंदर की रिपोर्ट

बिहार के गया में शिवानी और नीतीश के बीच प्यार की चर्चा खूब हो रही है। सूत्रों से मिली खबर की मुताबिक़ बिहार की गया का रहने वाला नीतीश कुमार और शिवानी के बीच पिछले दो साल से प्रेम कहानी चल रही थी। इस बीच दोनों ने खूब मौज मस्ती की और आख़िरकार प्यार की हदें पार कर नीतीश ने शिवानी को गर्भवती कर छोड़ दिया। शिवानी भी पीछे कहां पीछे हटने वाली थी। शिवानी ने महिला थाने में नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। गया पुलिस ने नीतीश कुमार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के आदेश पारित कर दिए। आनन-फानन में नीतीश ने सरेंडर कर दिया।

महिला थाना प्रभारी के नेत्तृव में थाना परिसर में ही कराया गया शादी

काफी जद्दोजहद के बाद पुलिसिया दबाव में नीतीश कुमार की शादी थाने में ही करवा दी गई। कहानी बिल्कुल फिल्मी है। शिवानी की फुफेरी बहन की शादी में प्रेमी जोड़े की मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों परिवार वालों से चोरी छुपे मिलने लगे। इसी दरमियान नीतीश का प्यार शिवानी के पेट में पलने लगा। एक दिन अचानक शिवानी की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में परिवार वालों ने शिवानी को डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले गया। जहां शिवानी के प्यार की कहानी का पर्दाफाश हुआ। शिवानी के परिवार वालों ने नीतीश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिसिया दबाव के कारण नीतीश , शिवानी से शादी करने को मजबूर हो गया। इस कदर 2 सालों से चल रहे शिवानी और नीतीश के बीच का प्यार तीसरे के आने के पहले शादी में तब्दील हो गया। गया में इन दोनों की प्यार की कहानी इन दिनों लोगों के जुबान पर है। हर ओर इनकी नाटकीय प्यार की कहानी सरेआम चर्चे में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0