आरपीएफ का विशेष चेकिंग अभियान, यात्रियों को किया जागरूक

गयाजी। श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया की ओर से विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ गया संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1/सी पर सुबह 11:15 बजे से 12:25 बजे तक 13023/13024 हावड़ा-गया एक्सप्रेस के आगमन और प्रस्थान के समय यात्रियों एवं कांवरियों को लाउड हेलर के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही ट्रेन को सुरक्षित गया स्टेशन से रवाना कराया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की सामग्री न लें और यात्रा के दौरान गैस सिलेंडर, स्टोव, केरोसिन तेल जैसे ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएं। किसी संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने को कहा गया। चेकिंग के दौरान एसी कोच में यात्रा कर रहे कांवरियों को वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के सहयोग से एसी कोच से बाहर कराया गया। यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा करने, ट्रेन के गेट एवं पायदान पर यात्रा नहीं करने तथा अनावश्यक चेन पुलिंग से बचने की अपील की गई। आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि अनावश्यक चेन पुलिंग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aug 18, 2026 - 19:23
आरपीएफ का विशेष चेकिंग अभियान, यात्रियों को किया जागरूक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0